उमरान मलिक को तुरंत सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दे देना चाहिए: रवि शास्त्री

भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि बीसीसीआई को सनराइज़र्स हैदराबाद के 22-वर्षीय तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक को 'तुरंत' सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दे देना चाहिए। शास्त्री ने आईपीएल-2022 के सबसे तेज़ गेंदबाज़ के बारे में कहा, "उन्हें इधर-उधर न जाने दें...उन्हें प्रमुख खिलाड़ियों के साथ रखें और मोहम्मद शमी व जसप्रीत बुमराह के आसपास रहकर सीखने दें।"

Load More