उमा भारती के सुरक्षाकर्मी के पास पाकिस्तान और दुबई से आया फोन, पूछी लोकेशन
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती की सुरक्षा में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर के पास पाकिस्तान और दुबई से फोन कॉल आए हैं। उमा भारती के कार्यालय के अनुसार, फोन करने वाले लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच से बताया और पूछताछ करने के लिए आने को लेकर बार-बार उनके सुरक्षा अधिकारी की लोकेशन पूछी।