उमेश पाल के हत्यारों का यही हश्र होना था: अतीक के बेटे की मुठभेड़ में मौत के बाद केशव मौर्य
गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे व उमेश पाल की हत्या मामले में वॉन्टेड असद और शूटर गुलाम की उत्तर प्रदेश एसटीएफ से मुठभेड़ में मौत होने के बाद राज्य के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एसटीएफ को बधाई दी है। मौर्य ने ट्वीट किया है, "वकील उमेश पाल और पुलिस के जवानों के हत्यारों का यही हश्र होना था!"