उमेश पाल हत्याकांड के इनामी शूटर के भाई का शव यूपी के खेत में मिला

उमेश पाल हत्याकांड के एक इनामी शूटर साबिर के भाई ज़ाकिर का शव गुरुवार को कौशांबी (उत्तर प्रदेश) के खेत में मिला। पुलिस के मुताबिक, परिस्थितियों को देखकर लगता है कि उसकी हत्या हुई है। ज़ाकिर के संबंधियों ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी की हत्या का दोषी था और हाल ही में ज़मानत पर बाहर आया था।

Load More