उम्मीद करता हूं कि पापा को मुझ पर गर्व होगा: चौथा टेस्ट शतक जड़ने के बाद शुभमन गिल
धर्मशाला में इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट मैच में अपना चौथा टेस्ट शतक जड़ने के बाद भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने कहा है, "उम्मीद करता हूं कि पापा को मुझ पर गर्व होगा।" गिल ने बताया, "पहली बार उन्होंने (पापा) मुझे खेलते हुए देखा...यह उनका ही विज़न था।" गौरतलब है, शुभमन के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 11 शतक हो गए हैं।