उम्मीद करता हूं कि वह जल्द ठीक हो जाएंगे और वापसी करेंगे: ऋषभ पंत को लेकर सौरव गांगुली
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने ऋषभ पंत की कार दुर्घटना को लेकर मंंगलवार को कहा, "उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे और वापसी की राह पर लौटेंगे।" उन्होंने कहा, "आप जानते हैं कि जीवन में चीज़ें होती रहती हैं और आपको आगे बढ़ने की ज़रूरत है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"