उम्मीद करती हूं, उन्हें बातचीत का मौका मिलेगा: पति विल द्वारा क्रिस को थप्पड़ मारने पर जेडा
ऑस्कर 2022 में विल स्मिथ द्वारा कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने की घटना पर स्मिथ की पत्नी जेडा ने कहा है, "उम्मीद करती हूं...इन दो समझदार लोगों को बातचीत करने...आपस में चीज़ें ठीक करने का एक मौका मिलेगा।" उन्होंने कहा, "आज दुनिया की जैसी स्थिति है...उसमें हमें दोनों की ज़रूरत है...हम सभी को...पहले से ज़्यादा एक-दूसरे की ज़रूरत है।"