उम्मीद है आप आईपीएल में मेरे 3 हैट्रिक का रिकॉर्ड तोड़ देंगे: चहल के हैट्रिक लेने के बाद अमित मिश्रा
राजस्थान रॉयल्स के लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल द्वारा केकेआर के खिलाफ हैट्रिक लेने पर क्रिकेटर अमित मिश्रा ने कहा, "आपके शानदार प्रदर्शन और हैट्रिक के लिए...बहुत खुश हूं।" उन्होंने कहा, "आपने साबित कर दिया...अच्छे लेग ब्रेक गेंदबाज़ के लिए पिच और परिस्थितियां मायने नहीं रखतीं।" बकौल मिश्रा, "उम्मीद है आप आईपीएल में मेरे 3 हैट्रिक का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।"