उम्मीद है कि हमेशा मानदंडों को चुनौती दूंगी व प्रतिभाओं को मंच प्रदान करूंगी: एकता

निर्माता एकता कपूर ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होने का वीडियो शेयर कर लिखा, "मैं सम्मान के इस बैज को...अपनी ताकत के स्तंभों...मां, तुषार, लाकू, रवि और पापा को समर्पित करना चाहती हूं।" उन्होंने लिखा, "मुझे उम्मीद है...मैं हमेशा इससे बेहतर करूंगी...मानदंडों को चुनौती दूंगी...प्रतिभाओं को एक ऐसा मंच दूंगी...जिसके वे सच में हकदार हैं।"

Load More