उम्मीद है किसानों को न्याय मिलेगा: आशीष मिश्रा की ज़मानत खारिज होने पर राकेश टिकैत
सुप्रीम कोर्ट द्वारा लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के आरोपी आशीष मिश्रा की ज़मानत खारिज किए जाने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में किसानों को न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ठीक काम करती है यदि काम करने दिया जाए। बकौल टिकैत, पीड़ित परिवारों से मुलाकात के बाद आगे की रूपरेखा बनाएंगे।