उम्मीद है भारत अपने गेहूं निर्यात पर बैन लगाने के फैसले पर 'पुनर्विचार' करेगा: अमेरिका
भारत द्वारा गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के फैसले को लेकर अमेरिका ने उम्मीद जताई है कि भारत अपने फैसले पर 'पुनर्विचार' करेगा। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत ने कहा, "हम देशों को निर्यात...प्रतिबंधित नहीं करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं क्योंकि हमें लगता है कि निर्यात पर कोई भी प्रतिबंध भोजन की कमी को बढ़ा देगा।"