उम्मीद है मेरी मौत की दुआ करके आपको खुशी मिल रही होगी: ट्रोल से ऐश्वर्या शर्मा

टीवी ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने उनकी मौत की दुआ करने वाले ट्रोल को जवाब दिया है। ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आप मुझे बद्दुआ दे सकते हैं...उम्मीद है कि आपको इससे खुशी मिल रही होगी...ईश्वर आपका भला करे।" दरअसल, ऐश्वर्या के फैन्स से तोहफे न भेजने के आग्रह वाली इंस्टाग्राम स्टोरी के कारण शख्स ने उन्हें ट्रोल किया था।

Load More