उम्र गिनने के पुराने तरीके के बदलने के बाद द. कोरिया में लोगों की आयु कैसे एक साल कम होगी?
दक्षिण कोरिया के निर्वाचित राष्ट्रपति यून सुक-योल की उम्र गिनने के सदियों पुराने तरीके 'कोरियन एज' को बदलने की योजना है जिसके बाद वहां लोगों की आयु कागज़ों पर 1 साल कम हो जाएगी। दरअसल, जन्म के समय दक्षिण कोरियाई लोगों की उम्र 1 साल मानी जाती है और नव वर्ष पर एक और साल जोड़ दिया जाता है।