उम्र से पहले ही बड़ा होना पड़ा क्योंकि मां और भाई बहुत सीधे थे: तेजस्वी
अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने कहा कि वह अपनी उम्र से पहले ही बड़ी हो गईं क्योंकि उनके पिता बचपन में काम के सिलसिले में बाहर रहते थे। उन्होंने कहा, "मेरी मां...विनम्र और भावुक थीं...प्रतीक (भाई) बहुत सीधा था...मुझे घर में हमेशा सबसे मज़बूत रहना पड़ता था।" बकौल तेजस्वी, "मां...घर में बंद कर देती थी ताकि हम बाहर....निकलकर खो न जाएं।"