उरी हमले के बाद तुरंत एक्शन में आए थे पर्रिकर, कुछ ही घंटों में दे दी थी सर्जिकल स्ट्राइक की मंज़ूरी
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ के मुताबिक, 2016 के उरी आतंकी हमले में 19 सैनिकों के शहीद होने के बाद तत्कालीन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने LoC के पार सैन्य कार्रवाई के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी थी। दुआ के मुताबिक, सर्जिकल स्ट्राइक से पहले सेना के कमांडरों ने लक्ष्य, रास्तों और जोखिमों पर चर्चा की थी।