उरुग्वे में हैं एक करोड़ से अधिक गाय, इंसानों से अधिक है इनकी संख्या
दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे में एक करोड़ से अधिक गाय पाई जाती हैं और इनकी संख्या यहां इंसानों से अधिक है। इस देश में हर नागरिक पर चार गायों की संख्या का अनुपात है। इस देश की कुल जनसंख्या महज़ 35 लाख है जिनमें 828 भारतीय लोग शामिल हैं। उरुग्वे में मीट इंडस्ट्री में गायों का इस्तेमाल किया जाता है।