उर्फी जावेद अपने ही घर में झेल रहीं पाबंदी, कहा- 4 से 5 मर्द मेरी पॉपुलैरिटी से जलते हैं
अभिनेत्री उर्फी जावेद ने मुंबई की हाउसिंग सोसाइटी पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सोसाइटी ने उनके घर में कंटेंट शूट करने पर रोक लगा दी और मेहमानों के बैग की तलाशी ली जा रही है। उन्होंने कहा कि 4-5 आदमी पॉपुलैरिटी से जलते हैं। उन्होंने कहा, "घर में क्या करती हूं...यह मेरा निजी मसला है।"