उर्मिला मातोंडकर के पति मोहसिन अख्तर मीर ने तलाक की खबरों के बाद शेयर किया पहला पोस्ट
अभिनेत्री-राजनेता उर्मिला मातोंडकर के पति मोहसिन अख्तर मीर ने तलाक की खबरों के बाद इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट (वीडियो) शेयर किया है जिसमें वह कुछ बच्चों के साथ दिख रहे हैं। उन्होंने लिखा, "जो आपको सुकून देता हो, वही सही रास्ता है- रूमी।" गौरतलब है, उर्मिला और मोहसिन ने मार्च 2016 में करीबी लोगों के बीच शादी की थी।