उर्वशी रौतेला ने 24 कैरेट सोने से बनी मणिपुर की पारंपरिक पोशाक में किया रैंपवॉक
ऐक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने 'ग्लोबल फैशन फेस्टिवल 2024' में मणिपुर की पारंपरिक पोशाक 'पोटलोई' पहनकर रैंपवॉक किया जिसकी तस्वीरें वायरल हुई हैं। प्रसिद्ध मणिपुरी डिज़ाइनर रॉबर्ट नोरेम ने 24 कैरेट असली सोने से यह पोटलोई बनाई है। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "इतिहास में, शोज़टॉपर के रूप में...सोने की #पोटलोई क्वीन👸🏼 मीतेई ड्रेस पहनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री हूं।"