डांसर से अश्लीलता पर बवाल; पूर्व प्रधान के बेटे को धुना, पुलिसवालों को भी बंधक बनाकर पीटा
उत्तर प्रदेश के उरई स्थित सोंधी गांव में कुआं पूजन कार्यक्रम के दौरान डांसर से अश्लीलता के आरोप पर बवाल हो गया है। ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान के बेटे और मौके पर पहुंचे तीन पीआरवी जवानों को बंधक बनाकर पीटा। पुलिस ने सात नामजद और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।