उर्फी जावेद के कपड़ों पर कमेंट को लेकर ऐक्ट्रेस और शख्स के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर हुई बहस
मुंबई एयरपोर्ट पर एक शख्स ने उर्फी जावेद के आउटफिट को लेकर कमेंट किए जिसके बाद उर्फी की उससे बहस हो गई। शख्स ने कहा, "भारत में ऐसे कपड़ों की अनुमति नहीं है, इससे भारत का नाम खराब होता है।" इसके जवाब में उर्फी ने कहा, "आपके बाप का कुछ जा रहा है क्या, आप अपना काम करो।"