उर्फी ने की एलजीबीटीक्यू पर सदगुरु की टिप्पणी की आलोचना, कहा- वह छोटी सोच के हैं
उर्फी जावेद ने एलजीबीटीक्यू पर आध्यात्मिक गुरु सदगुरु जग्गी वासुदेव की टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना की है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में सदगुरु का वीडियो लगाया जिसमें वह 'इस (एलजीबीटीक्यू) अभियान को रोकने की ज़रूरत है' कहते नज़र आ रहे हैं। उर्फी ने कहा, "ऐसे प्रोपेगेंडा को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए। एलजीबीटीक्यू कम्युनिटी नहीं, इनकी (सदगुरु की) सोच छोटी है।"