उर्वशी के इंटरव्यू में 'आरपी' वाले बयान पर पंत ने दिया जवाब, कहा- मेरा पीछा छोड़ो बहन
क्रिकेटर ऋषभ पंत ने उर्वशी रौतेला के हालिया इंटरव्यू का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे 'आरपी' नामक शख्स उनसे दिल्ली में मिलना चाहते थे और उन्होंने उनकी 16-17 कॉल मिस कर दी थीं। बकौल पंत, "यह मज़ेदार है कि कैसे लोग थोड़ी लोकप्रियता और सुर्खियां बटोरने के लिए इंटरव्यू में झूठ बोलते हैं…मेरा पीछा छोड़ो बहन।"