उर्वशी ने फ्लाइंग किस के साथ शेयर किया 'हैप्पी बर्थडे' वीडियो, फैन्स ने कहा- यह पंत के लिए है
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर फ्लाइंग किस करते हुए वीडियो शेयर कर कैप्शन दिया, "हैप्पी बर्थडे।" ऋषभ पंत के 25वें जन्मदिन के दिन वीडियो अपलोड करने पर कई फैन्स ने कमेंट किया कि यह वीडियो पंत के लिए है। एक फैन ने मज़ाक में लिखा, "वह जवाब नहीं देंगे।" एक अन्य ने लिखा, "विश करने का...यह क्या स्टाइल है?"