उर्वशी ने शेयर की अपने खोए हुए 'सोने' के आईफोन की आखिरी लोकेशन; की इनाम देने की घोषणा
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने '24 कैरेट गोल्ड' आईफोन की आखिरी लोकेशन शेयर की है जो कथित तौर पर अहमदाबाद (गुजरात) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच के दौरान खो गया था। वहीं, उर्वशी ने आईफोन लौटाने पर इनाम देने की घोषणा की। उन्होंने पोस्ट में अहमदाबाद पुलिस को भी टैग किया है।