उर्वशी रौतेला ने ईरानी महिलाओं के समर्थन में काटे अपने बाल, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने बाल कटवाते हुए अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया है कि वह ऐसा ईरानी महिलाओं के समर्थन में और उत्तराखंड की 19-वर्षीय अंकिता भंडारी के लिए कर रही हैं। उन्होंने लिखा, "बालों को...महिलाओं की खूबसूरती का प्रतीक माना जाता है...सार्वजनिक रूप से बाल काटकर...महिलाएं दिखा रही हैं कि...उन्हें समाज के सौंदर्य मानकों की...परवाह नहीं।"