उल्का पिंड से पृथ्वी पर परेशानी बढ़ने पर मंगल ग्रह पर बसा जा सकता है: इसरो चीफ
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा है कि उल्का पिंड की वजह से धरती पर परेशानी व विनाश होने की आशंका है। सोमनाथ ने कहा, "ऐसा होने पर हम धरती को छोड़कर मंगल ग्रह पर जाकर बस सकते हैं और कुछ साल बाद वापस धरती पर आकर यहां जीवन की शुरुआत कर सकते हैं।"