उल्टा तिरंगा लेकर चलते दिखे राजस्थान के मंत्री, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर दी प्रतिक्रिया
प्रतापगढ़ (राजस्थान) में तिरंगा यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री हेमंत सिंह मीणा उल्टा तिरंगा लेकर चलते हुए दिखे जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में मंत्री के साथ चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी भी चलते हुए दिख रहे हैं। राजस्थान कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा, "इन भाजपाइयों को यह तक नहीं पता तिरंगा पकड़ते कैसे हैं...मंत्री माफी मांगे।"