उल्टा चोर कोतवाल को डांटे: कनाडाई सुरक्षा सलाहकार के बयान पर विदेश मंत्री जयशंकर
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉडी थॉमस के बयान 'भारत हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करता है' पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "इस पर मेरे दिमाग में हिंदी का मुहावरा आता है 'उल्टा चोर कोतवाल को डांटे'।" बकौल जयशंकर, अगर किसी को शिकायत करनी चाहिए तो वह भारत है।