उल्फा के साथ जारी बातचीत सही दिशा में बढ़ रही है: असम के सीएम हिमंत बिस्वा
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) के साथ चल रही बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। सरमा ने कहा कि राज्य में विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों के परिसीमन के साथ मूल निवासियों की पहचान संरक्षित करने की समूह की एक मांग को पूरा कर लिया गया है।