उसे चौराहे पर खड़ा कर गोली मार दो: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के शूटर गुरमैल की दादी
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या को लेकर गिरफ्तार हुए हरियाणा निवासी शूटर गुरमैल सिंह की दादी ने कहा है, "हम 10-11 साल पहले उसे परिवार से बेदखल कर चुके हैं।" उन्होंने कहा, "गुरमैल हमारे लिए मर चुका है और हम उसके लिए मर चुके हैं। चाहे तो उसे चौराहे पर खड़ा कर गोली मार दो।"