उसे जूते से पीटना चाहिए: मायावती को भ्रष्ट कहने वाले बीजेपी विधायक को लेकर चंद्रशेखर

नगीना (उत्तर प्रदेश) से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने बीजेपी विधायक राजेश चौधरी द्वारा बीएसपी प्रमुख मायावती को यूपी की सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। चंद्रशेखर ने कहा, "उस विधायक को जूते से पीटना चाहिए।" उन्होंने कहा, "बीजेपी के कुछ नेताओं का दिमाग खराब हो गया है और वे हैसियत से ज़्यादा बोलने लगे हैं।"

Load More