उस कैच को देखकर हैरान था: ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मैच में बिश्नोई के कैच पर आवेश
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ मैच में रवि बिश्नोई के कैच पर आवेश खान ने मैच के बाद कहा है, "उसने जब कैच पकड़ा तो मुझे नहीं लगा था कि उसे 'रिएक्शन टाइम' मिला होगा।" उन्होंने आगे कहा, "मैं समझ नहीं पाया कि पलक झपकते ही क्या हो गया। मैं हैरान था कि उसने वह कैच कैसे लपका।"