उस दिन मैं होश में नहीं जोश में था: पेरिस ओलंपिक्स के फाइनल को लेकर नीरज चोपड़ा
भारतीय जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में पेरिस ओलंपिक्स 2024 के फाइनल को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "उस दिन शायद मैं होश में नहीं था बल्कि बहुत जोश में था।" उन्होंने कहा, "मेरा फर्स्ट थ्रो बहुत अच्छा था लेकिन मुझसे एक फाउल हो गया था...उस दिन बहुत गुस्से में था कि मुझे (अच्छा) करना है।"