उसके बॉयफ्रेंड ने शॉपिंग व खाने के बिल उससे ही लिए: एयर इंडिया पायलट सृष्टि का परिवार
एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली के अंकल ने बताया है कि उसका बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित शॉपिंग व खाने के बिल सृष्टि से ही भरवाता था जिसके लिए आदित्य ने उसे क्यूआर कोड भेजा था। गौरतलब है, सृष्टि का शव मुंबई में किराए के घर में मिला था। आदित्य को सृष्टि की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।