उसकी ब्रोंकोस्कोपी की जा रही है: बेटे के आग में झुलसने पर पवन कल्याण ने दिया अपडेट
सिंगापुर में बेटे केे आग में झुलसने के बाद आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने बताया है कि बेटे की ब्रोंकोस्कोपी की जा रही है। उन्होंने कहा, "जब घटना के बारे में पता चला...लगा साधारण घटना होगी...बाद में इसकी गंभीरता का ऐहसास हुआ।" सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग ने उन्हें सभी तरह की सहायता सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है।