उसके हाथ में रिवॉल्वर होती तो मेरी हत्या कर देता: शख्स के हमले के बाद गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगुसराय (बिहार) में उन पर एक शख्स द्वारा हमला किए जाने के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। गिरिराज ने कहा, "अगर उसके हाथ में रिवॉल्वर होती तो वह मेरी हत्या ही कर देता।" उन्होंने हमलावर को दूसरे समुदाय का बताते हुए कहा, "(यूपी के मुख्यमंत्री) योगी आदित्यनाथ ने ठीक कहा था कि 'बटोगे तो काटोगे'।"