उसका मित्र लौटा दो: चिड़ियाघर में आरिफ को देखकर फड़फड़ा रहे सारस के वीडियो पर वरुण
बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने कानपुर (उत्तर प्रदेश) के चिड़ियाघर में बंद सारस द्वारा अमेठी के आरिफ को देखकर फड़फड़ाने का वीडियो शेयर कर कहा है, "दोनों की खुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना पवित्र है।" उन्होंने कहा, "यह खूबसूरत जीव आकाश में उड़ने के लिए बना है...उसे उसका आसमान, उसकी आज़ादी और उसका मित्र लौटा दीजिए।"