उसके पिता होते तो उसकी कला देखकर खुश होते: रामलला की मूर्ति तैयार करने वाले मूर्तिकार की मां
अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा तैयार की गई रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसे लेकर योगीराज की मां ने खुशी जताई और कहा, "यह उसके (योगीराज) द्वारा पिछले 6 महीने में की गई मेहनत का परिणाम है। आज उसके पिता होते तो उसकी कला देखकर खुश होते।"