उसके लिए पुराने गाने गाता हूं, यह बेहद खूबसूरत है: बेटी मालती मैरी जोनस को लेकर निक
ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति व अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने कहा है कि वह अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के लिए पुराने गाने गाते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे उसके लिए गाना पसंद है...यह बेहद खूबसूरत है। मेरी पत्नी (प्रियंका) आईपॉड पर गाने बजाती हैं...लेकिन मैं गाता हूं।" उनकी बेटी का जन्म जनवरी में सरोगेसी के ज़रिए हुआ था।