उसने OpenAI के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बनाई थी: सुचिर बालाजी की मां
ओपनएआई के पूर्व कर्मी व भारतीय-अमेरिकी एआई रिसर्चर सुचिर बालाजी की मां पूर्णिमा रामाराव ने कहा है कि उनका बेटा मरने से पहले स्टार्टअप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहा था। उन्होंने कहा, "हमें पता लगाना है कि वो कानूनी कार्रवाई क्या है और उसकी चिंताएं क्या थीं।" सुचिर यूएस स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे।