उसने टॉयलेट में मुझे काफी तेज़ दबोचा, चीख भी नहीं पाई: कोर्ट में मेरठ मेडिकल कॉलेज की पीड़िता
मेरठ मेडिकल कॉलेज में हाल ही में रेप का शिकार हुई 13-वर्षीय पीड़िता कोर्ट में फूट-फूटकर रोने लगी। पीड़िता ने कहा, "जैसे ही मैं टॉयलेट का दरवाज़ा खोलकर अंदर पहुंची...पीछे से वह लड़का वहां पहुंच गया। उसने मेरे साथ ज़बरदस्ती की। उसने मुझे इतनी तेज़ दबोचा कि मैं चीख भी नहीं पाई।" पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।