उसने लिवर देकर मुझे बचाया था: 'पुष्पा 2' के प्रीमियर में भगदड़ में पत्नी की मौत के बाद शख्स

हैदराबाद में फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर में भगदड़ के दौरान रेवती नामक महिला की मौत के बाद उनके पति मोगादमपल्ली भास्कर ने बताया है कि 2023 में रेवती ने उन्हें लिवर का हिस्सा डोनेट कर नई ज़िंदगी दी थी। कोई डोनर न मिलने पर रेवती आगे आईं थीं। भगदड़ में उनका 9-वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Load More