उसने क्या रोज़गार दिया, अनाप-शनाप बोलता था इसीलिए हटा दिए: तेजस्वी को लेकर नीतीश कुमार
नवादा (बिहार) में शुक्रवार को एक चुनावी जनसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर पूछा कि उन्होंने कौनसा रोज़गार दिया है। नीतीश ने कहा, "अनाप-शनाप बोलता था इसीलिए उसे हटा दिए।" हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश की पार्टी जेडीयू ने महागठबंधन से अलग होकर बीजेपी संग बिहार में सरकार बनाई थी।