उसने मुझसे कहा था- जेल से बाहर आने पर अगला नंबर तुम्हारा होगा: परिवार की हत्या के आरोपी का कज़न
दिल्ली के पालम इलाके में अपने परिवार के 4 सदस्यों की हत्या के आरोप में 25-वर्षीय केशव नामक युवक गिरफ्तार हुआ है। आरोपी को उसके चचेरे भाई कुलदीप सैनी ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। बकौल कुलदीप, जब पुलिस केशव को ले जा रही थी तो उसने धमकी दी, "जब जेल से बाहर आऊंगा तब अगला नंबर तुम्हारा होगा।"