उसे 5 बार प्रपोज़ किया, मेरे बेटों ने मुझे प्रोत्साहित किया था: पत्नी जिल को लेकर जो बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बताया है कि उन्होंने 1977 में जिल बाइडन से शादी से पहले उन्हें 5 बार प्रपोज़ किया था। उन्होंने कहा, "मेरे बेटे छोटे थे...उन्होंने कहा 'डैड हम विचार कर रहे थे...हमें लगता है आपको उनसे शादी करनी चाहिए।'" उन्होंने कहा, "जब मैं पहली बार उसके साथ डेट पर गया...मुझे समझ आ गया...यही मेरी साथी है।"

Load More