उसे न कोई अफसोस है, ना ही वह माफी मांगेगी: कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला जवान का भाई
अभिनेत्री और मंडी (हिमाचल प्रदेश) से बीजेपी सांसद कंगना रनौत को 6 जून को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने के बाद गिरफ्तार की गई सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर के भाई ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में कुलविंदर के भाई ने कहा कि उन्हें इस घटना का कोई अफसोस नहीं और वह किसी से माफी नहीं मांगेंगी।