उस्ताद राशिद खान को यूपी में किया गया सुपुर्द-ए-खाक, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
गायक उस्ताद राशिद खान को गुरुवार को बदायूं (उत्तर प्रदेश) में सुपुर्द-ए-खाक किया गया और ज़िला प्रशासन ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राशिद के पार्थिव शरीर को गुरुवार को बदायूं स्थित उनके पैतृक आवास पर लाया गया था। पद्म भूषण से सम्मानित राशिद प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे थे और मंगलवार को कोलकाता में उनका निधन हुआ था।