उज़्बेकिस्तान में बच्चों की मौत के बाद मैरियन बायोटेक के नोएडा प्लांट में सारा उत्पादन रुका
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया है कि सीडीएससीओ की टीम ने गुरुवार रात मैरियन बायोटेक के नोएडा प्लांट में सर्वेक्षण किया जिसके बाद वहां सभी उत्पादन गतिविधियों को रोक दिया गया है। उज़्बेकिस्तान सरकार का दावा है कि मैरियन बायोटेक के 'डॉक-1 मैक्स' कफ सिरप के साइड इफेक्ट्स से देश में 18 बच्चों की मौत हुई है।