ऊना से दिल्ली जा रही जनशताब्दी ट्रेन पर हुआ पथराव, टूटा खिड़की का शीशा; तस्वीर आई सामने
पंजाब के रूपनगर के पास ऊना (हिमाचल प्रदेश) से दिल्ली जा रही जनशताब्दी एक्सप्रेस पर शुक्रवार रात पथराव किया गया। घटना में कोच D9 की सीट नंबर 48 की खिड़की का शीशा टूट गया जिसकी तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। ट्रेन के एक यात्री ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की जिसके बाद रेलवे ने जांच शुरू कर दी है।